मुंबई

'सरकार ने की कर्जमाफी की बात, पर नहीं बताई तारीख'; पूर्व मंत्री की CM को चेतावनी- अगर हमारे पक्ष में फैसला...

पूर्व मंत्री और प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू काडू ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से किसानों की कर्जमाफी को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्जमाफी की बात की है, पर तारीख नहीं बताई है। कल हम मुख्यमंत्री से मिलकर तारीख तय करेंगे। तब तक विरोध जारी रहेगा।

Image

पूर्व मंत्री और प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू काडू (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

पूर्व मंत्री और प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू काडू ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से किसानों की कर्जमाफी को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्जमाफी की बात की है, पर तारीख नहीं बताई है। दरअसल, बच्चू काडू ने किसानों की कर्जामाफी की मांग को लेकर नागपुर-वर्धा मार्ग पर ट्रैक्टर मार्च निकाला था जिसकी वजह से नागपुर के बाहरी इलाकों में भारी ट्रैफिक लग गया।

काडू ने CM को रेल रोकने की दी चेतावनी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बच्चू काडू ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से फोन पर बात की है। सरकार ने कर्जमाफी की बात तो की है, लेकिन तारीख नहीं बताई है। कल हम मुख्यमंत्री से मिलकर तारीख तय करेंगे। तब तक विरोध जारी रहेगा। अब हम पहले से तय जगह पर ही अपना विरोध जारी रखेंगे। अगर मुख्यमंत्री हमारे पक्ष में फैसला नहीं लेते हैं तो हम रेल रोकेंगे।

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, पूर्व मंत्री बच्चू कडू ने कहा कि प्रदर्शनकारी नागपुर के पास राजमार्ग खाली कर निकटवर्ती मैदान में जाएंगे; कल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से करेंगे बातचीत। इससे पहले, नागपुर के पास एनएच खाली कराने के हाई कोर्ट के निर्देश के बाद बच्चू काडू ने कहा था कि विरोध कर रहे किसान अदालत के आदेश का पालन करेंगे, लेकिन साथ ही जेल भी जाएंगे और सरकार को इसके लिए आवश्यक इंतजाम करने चाहिए। काडू ने शाम को कहा कि किसान स्वेच्छा से पुलिस और अदालत के सामने आत्मसमर्पण करेंगे जबकि उच्च न्यायालय द्वारा तय की गई शाम छह बजे की समय-सीमा समाप्त हो चुकी थी।

CM फडणवीस ने की यह अपील

वहीं, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बुधवार सुबह काडू से अपील की थी कि वे किसानों की समस्याओं पर सरकार से चर्चा करें, न कि ऐसे आंदोलन करें जिससे जनता को असुविधा हो और “स्वार्थी तत्वों” को इसका फायदा उठाने का मौका मिले। कर्ज माफी की मांग पर फडणवीस ने कहा था, “राज्य सरकार ने पहले ही इस मुद्दे पर एक समिति गठित की है। फिलहाल हमारी प्राथमिकता उन किसानों की मदद करना है जिन्हें भारी बारिश से नुकसान हुआ है। हमने कभी नहीं कहा कि हम कर्ज माफी के खिलाफ हैं।”

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article