मुंबई

Gold Price Today in Mumbai, 19 Nov-24: शादी सीजन आते ही बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें आज क्या है रेट

Gold Price Today in Mumbai, ( 19 Nov-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: मुंबई में आज सोने और चांदी की कीमत में इजाफा देखने को मिला है। यहां आज सोना 400 रुपये और चांदी 350 रुपये महंगी हुई है। आइए जानते हैं कि मुंबई, दिल्ली समेत अन्य शहरों में सोने-चांदी का क्या रेट है?

Image

आज मुंबई में सोने का भाव

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): शादी का सीजन आते ही सोने-चांदी के भाव चढ़ने लगे हैं। मुंबई में आज भी सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को सुबह 11 बजे 24 कैरेट सोने का रेट 75,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में आज सोना 400 रुपये महंगा हुआ है। आज 22 कैरेट सोने का दाम 69,309 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। वहीं 10 ग्राम 18 कैरेट सोना की कीमत 56,708 रुपये रही। देश की राजधानी दिल्ली में भी आज सोने का रेट 400 रुपये बढ़ा है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का दाम 75,480 दर्ज हुआ। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 69,190 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

मुंबई में सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,561 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 6,931 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 5,671 रुपये प्रति ग्राम

दिल्ली-मुंबई में आज चांदी का रेट

मुंबई में आज चांदी के रेट में 350 रुपये का इजाफा हुआ। आज एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,060 रुपये दर्ज किया गया। सोमवार को यहां चांदी की कीम 90,710 रुपये थी। दिल्ली में भी चांदी के दाम आज बढ़े हैं। मंगलवार को दिल्ली में चांदी का भाव 90,910 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज हुआ है। सोमवार को यहां चांदी की कीमत 90,550 रुपये थी। जिसमें आज 360 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

अन्य शहरों में सोने का रेट

शहरसोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम)सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम)पिछले दिन सोने का दाम
मुंबई75,61069,30975,210
दिल्ली75,48069,19075,080
नोएडा75,63069,32875,220
लखनऊ75,63069,32875,220
जयपुर75,60069,30075,190
पुणे75,61069,30975,210
कोलकाता75,51069,21875,110

अन्य शहरों में चांदी के दाम

शहरचांदी के दाम प्रति 1 किलोपिछले दिन चांदी का दाम
मुंबई91,06090,710
दिल्ली90,91090,550
नोएडा91,06090,730
लखनऊ91,06090,730
जयपुर91,05090,700
पुणे91,06090,710
कोलकाता90,94090,590
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article