मुंबई

गणेश चतुर्थी पर वंदे भारत में गणपति बाप्पा, दिखी भारत की प्रगति की झलक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 09:01 AM IST

देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम है। कई थीम पर पंडाल बनाए जा रहे हैं। मुंबई में वंदे भारत एक्सप्रेस के मॉडल में गणपति बाप्पा को स्थापित किया गया है। इसके जरिये भारत की गति और प्रगति भी दिखाई गई है।

मुंबई: महाराष्ट्र समेत देशभर में गणेश चतुर्थी श्रद्धा और आस्था से मनाई जा रही है। मुंबई में कई जगहों पर गणेश भक्तों ने अपने आराध्य देव गणपति बाप्पा के स्वागत के लिए आकर्षक और खास तैयारियां की हैं फिर चाहे वो घरेलू गणपति हों या सार्वजनिक गणपति। ऐसी ही एक आकर्षक थीम मुंबई के सांताक्रूज इलाके में देखने मिली जहां एक गणेशभक्त ने अपने घर के भीतर ही बाप्पा को वंदे भारत पर विराजमान किया है।

पेशे से इंटीरियर डिजाइनर दीपक मकवाना पिछले 32 सालों से अपने घर पर गणेश जी स्थापित करते हैं और खास बात ये है कि यहां हर साल भारत को गौरवान्वित करने वाले विकास के लेटेस्ट प्रोजेक्ट्स पर थीम होती है। इससे पहले इनके घर बांद्रा वर्ली सी लिंक, T2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुंबई मेट्रो, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, कोस्टल रोड प्रोजेक्ट, अयोध्या राम मंदिर जैसी कई खास झांकियां तैयार की जा चुकी हैं।

वंदे भारत के जरिए भारत की गति और प्रगति भी दिखाई देती है। तकरीबन 40 हजार की लागत और तकरीबन एक महीने की मेहनत के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस की ये भव्य झांकी तैयारी की गई। दीपक को मोस्ट इनोवेटिव इंडोर गणपति डेकोरेशन के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और प्रधानमंत्री मोदी जी के विज़न को नमन करने के लिए ये थीम रखी गई है। इस साल भी इलाके के लोगों में इस नजारे को देखने की काफी उत्सुकता है।

(राकेश त्रिवेदी की रिपोर्ट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article