मुंबई

Navi Mumbai: दीघा के स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग; दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर तैनात

नवी मुंबई के दीघा इलाके में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया, हालांकि दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Image

नवी मुंबई के दीघा के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग

Photo : ANI

Navi Mumbai Fire Incident: नवी मुंबई के दीघा क्षेत्र में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अग्निशमन अधिकारी संतोष पाटिल ने बताया कि स्थानीय नागरिकों ने उन्हें मोबाइल के माध्यम से आग लगने की जानकारी दी थी।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे आग पर काबू पा लिया। फिलहाल गोदाम में कूलिंग का कार्य जारी है ताकि आग दोबारा न भड़के। अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना स्थल पर लगभग 10 से 15 दमकल गाड़ियां मौजूद रहीं। फिलहाल मामले की जांंच जारी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article