मुंबई

ठाणे में करोड़ों की धोखाधड़ी: 6 कपड़ा व्यापारियों से 2.5 करोड़ रुपये की ठगी, तीन के खिलाफ FIR दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 6 कपड़ा व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और धोखाधड़ी से प्राप्त की गई रकम को भी बरामद किया जाएगा।

Police

ठाणे में करोड़ों की धोखाधड़ी (फोटो - iStock)

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां कपड़ा व्यापार से जुड़े छह व्यक्तियों के करीब 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। भिवंडी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवणे ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जुलाई और अगस्त महीने के बीच पीड़ितों को कपड़े के बड़े-बड़े ऑर्डर दिए थे। व्यापारियों ने ऑर्डर के अनुसार कपड़े की आपूर्ति की, लेकिन कपड़ा प्राप्त करने के बाद आरोपियों ने पैसे का भुगतान नहीं किया। इस जालसाजी से पीड़ित व्यापारियों में से एक 66 वर्षीय व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर अब कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

पड़ोसी राज्यों से जुड़े हैं आरोपी, आईपीसी की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि इन आरोपियों में से एक व्यक्ति पालघर जिले से है, जबकि अन्य दो आरोपी गुजरात के सूरत से जुड़े हुए हैं। धोखाधड़ी का यह मामला अंतरराज्यीय धोखाधड़ी का संकेत देता है। इसी कारण पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है।

पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 3(5) (सामान्य इरादे) के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि अभी तक किसी भी आरोपी की अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच जारी, भिवंडी पुलिस सक्रिय

भिवंडी, जो कपड़ा व्यापारियों के साथ हुई इतनी बड़ी धोखाधड़ी ने अन्य व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अब इन तीनों आरोपियों के अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच कर रही है, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इन आरोपियों ने इस क्षेत्र के अन्य व्यापारियों को भी इसी तरीके से निशाना बनाया है। जनार्दन सोनवणे ने कहा कि जांच टीम आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने और धोखाधड़ी की गई रकम की बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए सभी तकनीकी और मानवीय संसाधनों का उपयोग कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article