मुंबई

Mumbai News: लिविंग रूम में आ घुसा नारियल का पेड़, बाल-बाल बची लोगों की जान, BMC ने नहीं लिया कोई एक्शन

Mumbai News: मुंबई के अंधेरी ईस्ट के मालपा हिल के एक रिहायशी सोसाइटी में नारियल का पेड़ गिरने से लोगों को काफी नुकसान हुआ। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नही है। लोगों का कहना है कि यह घटना बीएमसी की लापरवाही के कारण हुई।

Image

बीएमसी की लापरवाही का एक और मामला आया सामने

Mumbai News: मुंबई के अंधेरी ईस्ट से बीएमसी की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मुंबई के अंधेरी ईस्ट में पेड़ गिरने से कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई। वहीं बीएमसी की लापरवाही के चलते इस हादसे में लोगों की संपत्ति का काफी नुकसान हुआ। ये चौंका देने वाली तस्वीर अंधेरी ईस्ट के मालपा हिल के एक रिहायशी सोसाइटी की है, जहां एक नारियल का पेड़ गिरकर सीधे बिल्डिंग B-12 की दूसरी मंजिल के एक फ्लैट में जा घुसा, जिसमें रहने वाले लोग दंग रह गए। खुशकिस्मती रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन संपत्ति का नुकसान काफी हुआ।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोसाइटी ने बीएमसी को यहां के इन दो कमजोर पेड़ों की जानकारी कई बार देने के बावजूद बीएमसी ने कोई एक्शन नहीं लिया। जिसके चलते ये हादसा हो गया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article