मुंबई

Nagpur News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले नागपुर में मिला पैसों से भरा बैग, पुलिस ने जब्त किए 1 करोड़ 35 लाख

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में विधानसभा चुनाव से पहले चेकिंग के दौरान चुनाव आयोग और पुलिस की टीम ने पैसों से भरे बैग के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने बैग को जब्त किया।

Image

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले नागपुर में मिला पैसों से भरा बैग

Nagpur News: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई शहरों में चेकिंग की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान नागपुर में चुनाव आयोग और पुलिस की टीम ने तहसील पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर सेंट्रल एवेन्यू रोड पर बुधवार देर रात मोपेड पर पैसो भरा बैग ले जाते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये जब्त किए। भारी मात्रा में बैग में नकदी ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान शब्बीर खान हाजी नासिर खान के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें इसकी गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और शख्स को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने पैसों से भरे बैग को जब्त कर लिया। अब आयकर विभाग और पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है और इस धन से चुनाव प्रभावित किए जाने की आशंका है। अधिकारी ने आगे बताया कि सुरक्षाकर्मियों को स्कूटर की डिक्की में छिपा कर रखे गए 1.35 करोड़ रुपये तथा व्यक्ति के पास मौजूद बैग में 15 लाख रुपये मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह धनराशि चुनाव में किसी अवैध गतिविधि या धन शोधन से जुड़ी तो नहीं है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article