मुंबई

Maharashtra: ATM उखाड़कर ले गए चोर, चार घंटे तक पीछा करने के बाद 21 लाख कैश बरामद; आरोपी फरार

महाराष्ट्र के बीड में चोरों ने एक एटीएम में चोरी किया। चोरों ने इसे अंजाम देने के लिए एटीएम ही उखाड़ लिए। हालांकि, पुलिस ने चार घंटे तक पीछा और 21 लाख कैश बरामद किया।

Image

एटीएम उखाड़ता चोर।

Photo : Times Now Digital

Maharashtra: आपने चोरी की कई तरीके देखे होंगे। कहीं आप ताला तोड़कर तो कहीं दरवाजा तोड़कर चोरी करते हुए देखे होंगे। क्या आपने कभी किसी एटीएम को उखाड़ते हुए देखा है। चोरी का ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के बीड के धारुर से आया है, जहां चोरों ने रेनकोट पहनकर इसे अंजाम दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो शनिवार का बताया जा रहा है।

एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर

चोरों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए रस्सी और कार का सहारा लिया है। सबसे पहले रस्सी लेकर एसबीआई एटीएम के अंदर घुसते हैं, फिर रस्सी को एटीएम में फंसाते हैं और कार की मदद से रस्सी को खींचते हैं, लेकिन पहले प्रयास में सफल नहीं हो पाता है। हालांकि, कई बार ऐसा करने पर एटीएम उखड़ जाता है।

चार घंटे तक चोरों का पीछा

इसके बाद चोरों ने एटीएम को गाड़ी में डाला और फरार है। यह पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बैंक कर्मचारियों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने चोरों का पीछा किया और करीब 61 घंटे तक चोरों का पीछा करने के बाद और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी।

21 लाख कैश बरामद

चार घंटे तक चोरों का पीछा करने के बाद पुलिस ने एटीएम मशीन और 21 लाख कैश बरामद कर लिए। हालांकि, इस दौरान एटीएम लुटेरे भागने में सफल रहे और पुलिस के हाथ नहीं आ पाए। धारुर पुलिस ने बताया कि इस चोरी के प्रयास में चार लोग शामिल थे और सभी जल्द ही जेल के अंदर होंगे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article