मुंबई

Mumbai Car Fire: मुंबई के जोगेश्वरी में आग का गोला बनी लग्जरी कार, देखते ही देखते जलकर राख

Mumbai Car Fire: मुंबई के जोगेश्वरी में एक लग्जरी कार आग का गोला बन गई और देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई। हालांकि, उसमें सवार लोगों की जान बच गई।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Mumbai Car Fire: मुंबई शहर की व्यस्त सड़कों पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब एक BMW कार में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना जोगेश्वरी इलाके के एक व्यस्त ब्रिज पर हुई, जिससे यातायात बाधित हो गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

कार में अचानक लगी आग

बता दें कि कार ब्रिज से गुजर रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार लोग किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर राख हो गई और उसका सिर्फ लोहे का ढांचा ही बचा रहा।

ब्रिज पर लगा लंबा जाम

आग लगने की इस घटना से ब्रिज पर जाम लग गया। वाहनों के लिए ब्रिज पार करना मुश्किल हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद जांच शुरू कर दी गई है, ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article