शहर

Aparna-Prateek Love Story: राजनीति से दूर रहने वाले प्रतीक यादव ने अपर्णा से की थी लव मैरिज, जानें कैसे शादी तक पहुंचा था रिश्ता

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। राजनीति से दूर रहने वाले प्रतीक बीते दिनों अचानक अपर्णा से तलाक को लेकर चर्चा में आए थे। लेकिन बाद में खुद ही उन्होंने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया था। उनकी और अपर्णा की शादी लव मैरिज थी। आइए जानते हैं कि अपर्णा और प्रतीक की मुलाकात कैसे हुई।

Image

Aparna Yadav and Prateek

Prateek Yadav Death News: मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार तड़के 38 साल की उम्र में निधन हो गया। आज सुबह करीब 5:45 बजे उन्हें लखनऊ में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। उनके निधन की खबर से उनके परिवार और राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर है। प्रतीक यादव हमेश से राजनीति से दूर रहे।उनकी पहचान एक बिजनेसमैन, फिटनेस प्रेमी और लग्जरी कारों के शौकीन के तौर में थी। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी और अपर्णा बिष्ट यादव की लव स्टोरी को लेकर होती रही। आइए जानते हैं कि कैस हुई प्रतीक यादव की अपर्णा से मुलाकात और उनका रिश्ता कैसे शादी के मुकाम तक पहुंचा।

कैसे शुरू हुई प्रतीक और अपर्णा की लव स्टोरी

अपर्णा यादव ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और प्रतीक की मुलाकात लखनऊ में स्कूल के दिनों में हुई थी। उस समय उन्हें पता नहीं था कि प्रतीक का रिश्ता मुलायम सिंह यादव के परिवार से हैं। दोनों ने अपनी पढ़ाई लखनऊ से ही की है, हालांकि उनके स्कूल अलग-अलग थे, लेकिन स्कूल इवेंट्स और कॉमन दोस्तों के जरिए उनकी पहचान बढ़ी दोस्ती में बदल गई। उस समय मोबाइल फोन या सोशल मीडिया का दौर नही था, तो उनकी बातचीत का जरिया बना ईमेल। साल 2001 में एक बर्थडे पार्टी में प्रतीक यादव ने अपर्णा से उनका ईमेल एड्रेस मांग लिया। अपर्णा के मुताबिक, बर्थडे पार्टी के कुछ दिनों बाद जब उन्होंने अपना ईमेल चेक किया तो प्रतीक के नाम से कई मेल पड़े थी, जिनमें उन्होंने अपर्णा से अपने प्यार का इजहार किया था। यहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

2011 में हुई प्रतीक और अपर्णा की शादी

प्रतीक और अपर्णा कई सालों तक रिलेशनशिप में रहें। साल 2011 में उन्हों सगाई कर ली और एक साल बाद 2012 में उनकी शादी हो गई। यह शादी काफी चर्चित रही थी, जिसमें राजनीति, उद्योग और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। अपर्णा और प्रतीक की शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन समेत कई दिग्गज पहुंचे थे।

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के छोटे बेटे थे। वे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। हालांकि प्रतीक ने कभी सक्रिय राजनीति में कदम नहीं रखा। उन्होंने लखनऊ में स्कूल के बाद ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से आगे की पढ़ाई की थी। उन्होंने बाद में रियल एस्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया।

प्रतीक को फिटनेस प्रेमी के तौर पर भी जाना जाता था, वे एक जिम चेन से जुड़े थे। सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस फोटो अक्सर चर्चा में रहती थीं। उन्हें सुपरकार और लग्जरी बाइक्स का भी काफी शौक था। उनके पास कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां थीं, जिनमें Lamborghini Urus जैसी कार भी शामिल थीं।

कौन हैं अपर्णा यादव?

अपर्णा यादव का जन्म लखनऊ में हुआ, लेकिन उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला हैं। उन्होंने राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। शुरुआत में अपर्णा समाजवादी पार्टी से जुड़ी रहीं, लेकिन 2022 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। जिसके बाद उन्हें महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अपर्णा कई सामाजिक अभियानों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहती हैं।

प्रतीक यादव का परिवार

प्रतीक और अपर्णा की दो बेटियां हैं। परिवार हमेशा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखने की प्रयास करता रहा। हाल के दिनों में प्रतीक और अपर्णा के रिश्ते को लेकर तलाक की अफवाहें भी सामने आई थीं, लेकिन बाद में प्रतीक यादव ने खुद “ऑल इज वेल” कहकर इन खबरों को खारिज कर दिया था। प्रतीक के अचानक निधन की खबर उनके परिवार, दोस्तों और करीबियों के लिए एक बड़ा सदमा बनकर सामने आई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article