Monsoon Update: यूपी-बिहार सहित इन राज्यों के लिए खुशखबरी, इस दिन से होगी झमाझम बारिश; जानिए आपके राज्य में कब पहुंचेगा मानसून

IMD Monsoon Update: उत्तर भारतीय राज्यों को मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच यूपी, बिहार, बंगाल, झारखंड सहित अन्य राज्यों में मानसून के पहुंचने की डेट सामने आई है।

IMD Monsoon Update: देश के दक्षिणी राज्यों से लेकर पश्चिमी राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मानसून या प्री मानसून वर्षा ने हीटवेव पर लगाम लगाई है। अब इसका इंतजार उत्तर भारतीय राज्यों को है। उत्तर भारत के राज्यों में मानसून का इंतजार काफी बेसब्री से किया जा रहा है, क्योंकि यहां हीटवेव और प्रचंड गर्मी की मार पड़ रही है। यहां इससे छुटकारा पाने के लिए एकमात्र मानसून का आना ही विकल्प है, तो आइए हम आपको बताते हैं कि मानसून का सफर कहां तक पहुंचा है और अगले दिनों में कहां तक पहुंचेगा। किन राज्यों में कितने तारीख को मानसून पहुंचेगा।

kahan tak aaya monsoon

फाइल फोटो।

मानसून की वर्तमान स्थिति

केरल से होते हुए महाराष्ट्र और गुजरात में दस्तक दे चुका मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मुंबई की तरह गुजरात में भी मानसून ने अनुमानित समय से दो दिन पहले एंट्री ली है। हालांकि, पूरे गुजरात में मानसून के पहुंचने में करीब हफ्ते भर का समय लग जाएगा। आईएमडी ने अगले पांच दिनों तक गुजरात में बारिश का अनुमान जताया है।

End of Feed