शहर

Mathura Cruise: भक्त हो जाएं तैयार, अब ‘गरुड़’ कराएगा राधा-कृष्ण के दर्शन!

Mathura Cruise: NOC मिलने के बाद फरवरी के अंत तक भक्तजन क्रूज की सवारी कर पाएंगे। वहीं इसपर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चलाएं जाएंगे। उद्घाटन के बाद क्रूज का समय और किराया तय किया जाएगा।

Image

गरुड़ क्रूज

Photo : Twitter

Mathura: अब मथुरा में भी चलेगा क्रूज। अब तीर्थ यात्री क्रूज पर सवार होकर यमुना की सैर पर निलकलेंगे। पर्यटन विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 6.5 करोड़ से भी अधिक पर्यटक मथुरा पहुंचे थे। इसी को देखते हुए क्रूज की सुविधाएं शुरू की जा रहीं हैं। वहीं क्रूज में खान पान से लेकर तमाम सारी चीजों की उत्तम व्यवस्था की जा रही है।

आपको बता दें कि मथुरा क्रूज लाइंस प्राइवेट लिमिटेड बहुत जल्द मथुरा में यमुना नदी पर शानदार क्रूज चलाता दिखाई देगा। कंपनी के सीईओ अतुल तेवतिया ने बताया कि मथुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्रूज के जरिये लोगों को यमुना की सैर कराई जाएगी। वहीं यमुना किनारे के मंदिरों, घाटों और शाम को होने वाली यमुना आरती भी दिखाई जाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

आपके बता दें कि गरुण क्रूज में खाने-पान की भी उत्तम व्यवस्था की जाएगी। साथ ही इसके लोअर डेक में एयर-कंडीशन होगा। यात्री यहां से यमुना नदी के सुखद दृश्यों का आनंद ले सकेंगे। वहीं ऊपर वाले डेक में खुली जगह होगी, जहां से लोग खुले असमान के नीचे भव्य दृश्यों को देख सकेंगे। NOC मिलने के बाद फरवरी के अंत तक यह क्रूज मथुरा की यमुना नदी में शूरू कर दिया जाएगा। इस क्रूज का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे है। जिसके बाद उद्घाटन का समय और किराया की घोषणा होगी।

आप कर सकेंगे ‘गरुड़’ की सवारी

अतुल तेवतिया ने कहा कि इस क्रूज का नाम गरुड़ रखा गया है। जिसकी लंबाई 50 फीट और इसकी ऊंचाई 15 फीट रखी गई है। जबकि इसकी चौड़ाई 17 फीट है। इस क्रुज में एक बार में लगभग 100 यात्री सफर कर सकेंगे। यह क्रूज मथुरा से वृंदावन के बीच चलाया जाएगा। जिसमें धार्मिक आस्था और मनोरंजन दोनों का ख्याल रखा गया है। वही इन जगहों की जानकारी देने के लिए गाइड और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article