Vrindavan News: बांके बिहारी मंदिर आज से दर्शन का समय बदल दिया गया है। अब 27 मार्च बुधवार से दर्शन के लिए मंदिर के पट सुबह 7.45 बजे खुलेंगे और दोपहर को 12 बजे बंद किए जाएंगे। वहीं शाम को मंदिर को मंदिर के पट 5.30 बजे दर्शन के लिए खोले जाएंगे और रात को 9.30 बजे शयनभोग आरती के बाद बंद कर दिए जाएंगे।
आज से बदले हुए समय के अनुसार मंदिर के पट सुबह एक घंटे पहले खुलेंगे दर्शन और शाम को एक घंटे देर से बंद किए जाएंगे। मंदिर का यह बदला समय दीपावली तक यही रहेगा।
मंदिर में दर्शन का नया समय
मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 27 मार्च बुधवार से मंदिर के दर्शन व नित्य आरती के समय में बदलाव हो जाएगा। सुबह 7.45 बजे मंदिर के पट खुलेंगे और 7.50 बजे श्रृंगार आरती होगी। इसके बाद 11.50 बजे राजभोग आरती के बाद 12 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।
ये था पहला समय
शाम को अब 5.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे तो रात 9.20 बजे शयनभोग आरती के साथ रात 9.30 बजे मंदिर के पट बंद होंगे। अब तक शीतकाल में सुबह 8.45 बजे मंदिर के पट खुलने के साथ दोपहर एक बजे बंद होते थे। शाम 4.30 बजे मंदिर के पट खुलने के साथ रात 8.30 बजे मंदिर के पट बंद हो जाते थे।
