शहर

Saharanpur News: रिफाइंड के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल हुआ जलकर राख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 02:57 PM IST

सहारनपुर में खाद्य पदार्थों के गोदाम में आग लगने से करोड़ों का माल जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और 9 घंटे से ज्यादा समय तक आग पर काबू पाने में लगी रहीं।

Image

सहारनपुर के गोदाम में लगी आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Saharanpur Fire Accident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को बेहट इलाके के रसूलपुर में स्थित खाद्य पदार्थ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियां लगाई गई। नौ घंटे से ज्यादा समय की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गोदाम में रखा आटा, चीनी, घी, तेल का पूरा स्टॉक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।जिसके चलते करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है।

आसपास के जिलों की फायर ब्रिगेड ने की मदद

गोदाम के आसपास के प्रतिष्ठानों ने सबसे पहले शनिवार रात करीब एक बजे आग की लपटें देखीं, जिसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय अग्निशमन सेवा विभाग को सूचित किया। चीफ फायर ऑफिसर (सीफओ) प्रताप सिंह ने बताया कि फायर स्टेशन को शनिवार-रविवार दरम्यानी रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल दमकल की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना की गई। आग बहुत तेज थी, इसलिए आसपास के जिलों मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, अमरोहा, बिजनौर फायर ब्रिगेड से मदद मांगी गई।

गोदाम में तेल घी ने बढ़ाई आग

सीफओ ने बताया कि आग के कारण गोदाम की टीन शेड गिरने के कारण भारी मात्रा तेल, घी और अन्य उत्पादों की मौजूदगी के कारण, आग परिसर के भीतर तेजी से फैल गई, जिससे अग्निशामकों को आग बुझाने में कठिनाई हुई है। फायर फाइटर्स कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article