Rajgarh Car Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार कार के बांध में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह हादसा राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर खुजनेर थानाक्षेत्र में भीलखेड़ी मोड़ के पास हुआ। थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि कार पचोर से खुजनेर की ओर जा रही थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों की जान गयी है, वे पड़ोसी शाजापुर जिले के अरन्या गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लोगों की मदद से राहत अभियान शुरू किया और बांध से डूबी हुई गाड़ी को बाहर निकाला। ठाकुर ने बताया कि मौके पर ही सभी पांच लोग मृत पाए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हादसे की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में भीड़ जमा हो गई और अफरातफरी का माहौल हो गया।
(खबर अपडेट की जा रही है)
