शहर

Mangaluru: मंगलुरु जेल में पुलिस ने मारा छापा, 25 मोबाइल फोन और गांजा बरामद

पुलिस ने मंगलुरु के जेल में छापेमारी की। जहां कैदियों के पास से 25 मोमाइल फोन, गांजा और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए। वहीं सवाल है कि आखिर जेल में कैदियों तक इन सामानों को पहुंचाने वाला कौन है ? मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी-

Image

सांकेतिक तस्वीर

Mangaluru: कर्नाटक पुलिस ने मंगलुरु की जेल में बुधवार को अचानक छापा मारा। पुलिस के छापे मारी के बाद कैदियों के पास से 25 मोबाइल फोन, गांजा और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंगलुरु को पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने बताया कि तड़के चार बजे छापेमारी शुरू की गई। इस तलाशी के दौरान पुलिस ने 25 मोबाइल फोन, एक ‘ब्लूटूथ डिवाइस’, पांच ‘ईयरफोन’, एक ‘पेन ड्राइव’, पांच ‘चार्जर’, एक कैंची, तीन केबल और गांजा और अन्य मादक पदार्थ जब्त किए।

मंगलुरु जेल में छापेमारी

पुलिस ने अभी बरामद मादक पदार्थों की मात्रा अथवा कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। आयुक्त के अनुसार पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचे। अग्रवाल का कहना था कि यह अभियान जेल के अंदर सुरक्षा बनाए रखने और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

कैदियों तक सामान पहुंचाने वाल कौन ?

पुलिस की जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलुरु के जेल में कल अचानक छापेमारी की। जिससे वहां कैदियों के पास से काफी सारा सामान बरामद किया। लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर जेल में कैदियों तक इन सामानों को आखिर पहुंचाया किसने। इस पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक अब इन दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

कैदियों के पास बरामत हुई ये चीजें

पुलिस को छापेमारे के दौरान कैदियों के पास से 25 मोबाइल फोन, गांजा, एक ‘ब्लूटूथ डिवाइस’, पांच ‘ईयरफोन’, एक ‘पेन ड्राइव’, पांच ‘चार्जर’, एक कैंची, तीन केबल और अन्य मादक पदार्थ मिले। इन चीजों को इन तक पहुंचाने वाले की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान जेल के अंदर सुरक्षा बनाए रखने और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए किया गया है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें