देश

'सांसद पर NSA लगाकर जेल में डाल दिया गया', अमृतपाल के समर्थन में ये क्या बोल गए पंजाब के पूर्व CM

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अमृतपाल के समर्थन में कहा कि उनपर एनएसए लगा कर जेल में डाल दिया गया है, जबकि वह लाखों लोगों द्वारा चुने गए सांसद हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

Image

लोकसभा में चरणजीत सिंह चन्नी।

Photo : IANS
KEY HIGHLIGHTS
  • लोकसभा में अमृतपाल को लेकर चन्नी का बयान।
  • चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार।
  • केंद्रीय मंत्री ने चन्नी पर गुमराह करने का लगाया आरोप।

Parliament Monsoon Session: पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट से सांसद और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को सदन में अमृतपाल सिंह का मुद्दा उठाया। उन्होंने लोकसभा में चर्चा के दौरान इमरजेंसी का जिक्र कर कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी लागू कर दी गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाखों लोगों द्वारा चुना गया सांसद आज जेल में बंद है। उस पर एनएसए लगा दिया गया है। वह अपने क्षेत्र की जनता की बात सदन में नहीं रख पा रहे हैं।

चन्नी के बयान पर पलटवार

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने पलटवार किया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि एक पूर्व सीएम देशद्रोही की तरह व्यवहार कर रहे हैं और सदन के माध्यम से पूरे देश को गुमराह कर रहे हैं। चन्नी ने कहा कि किसानों पर एनएसए लगाया गया है, लेकिन वास्तव में यह किस पर लगाया गया है? उन पर जो देश और पंजाब को तोड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ एनएसए लगाया गया है और यह बिल्कुल गलत है।

इसके आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक पूर्व सीएम ने देश और पंजाब को तोड़ने की बात कही है। कांग्रेस और राहुल गांधी उनके सामने बैठे थे और उनसे यह कहलवा रहे थे। जब हमने उनसे सदन में सबूत लाने के लिए कहा, तो वे बैकफुट पर चले गए और उनके पास कोई जवाब नहीं था। कांग्रेस पार्टी और पूरा इंडी गठबंधन उनके कारण शर्मिंदा है।

चन्नी ने सरकार पर बोला हमला

इसके अलावा चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां छोड़ दी जाती है। हजारों किसानों को खालिस्तानी कहा जाता है। हरियाणा में किसानों को आने से रोकने के लिए हाईवे को जाम कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मणिपुर पिछले डेढ़ साल से जल रहा है, जिसे अपने हाल पर छोड़ दिया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article