भारत में एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए और लंबी दूरी तय करने के लिए भारतीय रेलवे यातायात का अच्छा साधन माना जाता है। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे पर होती है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात रहते हैं। लेकिन बावजूद इसके यात्रा के दौरान यात्री कई ऐसी घटनाओं का शिकार हो जाते हैं, जिससे रेलवे के सिक्टोरिटी सिस्टम पर सवाल खड़े होने लगते हैं। इसी प्रकार का एक मामला सौराष्ट्र मेल ट्रेन सामना आया है।
चलती सौराष्ट्र मेल ट्रेन में एक महिला पर नशे में धुत युवक ने पेशाब कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पालघर स्टेशन से हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया की अचानक महिला के शोर मचाने पर मामले की जानकारी मिली। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों ने तुरंत आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और भारतीय रेलवे नियम की धारा 147 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये मामला 30 जुलाई का है। महिला अपने सात साल के बेटे के साथ थर्ड क्लास एसी की लोअर बर्थ पर सफर कर रही थी। उसी ट्रेन में महिला की बर्थ के ऊपर वाली बर्थ पर एक सुरक्षा एजेंसी का एक जवान भी यात्रा कर रहा था। जानकारी के अनुसार, ट्रेन ग्वालियर पहुंचने वाली ही थी महिला ने अचानक शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला के चिलाने की आवाज सुनकर आस-पास के सभी यात्री वहां आ गए। शुरू में तो लोगों को मामला समझ नहीं आया लेकिन उसके बाद जैसे ही उन्हें घटना के बारे में मालूम हुआ तो यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया। महिला ने बताया कि ऊपर की सीट के जवान ने पेशाब किया, जो उसके ऊपर आ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद महिला के पति ने रेलवे में इसकी शिकायत की।
पूछताछ में आरोपी ने दिया हैरान करने वाला जवाब
मामले की पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को हैरान करने वाला जवाब दिया। महिला के आरोप के बाद रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे मामले की पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वह अपनी बर्थ से गिर गया था, जिसके प्रेशर में पेशाब निकल गया। लेकिन बताया जा रहा है कि जवान नशे की हालत में था। आरोपी की पहचान रमेश देवराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।
