शहर

शिमला में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दादा-पोते की मौत; छह अन्य घायल

शिमला में एक कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

शिमला में कार दुर्घटना।

Photo : BCCL

Shimla Car Accident: हिमाचल प्रदेश के शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक कार के 50 मीटर नीचे खाई में गिर जाने से दादा और पोते की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना शिमला के टिक्कार इलाके की बताई जा रही है।

चालक ने खोया अपना नियंत्रण

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गुजांदली-देवरीघाट लिंक रोड पर एक कार नारायण मंदिर की ओर जा रही थी, तभी चालक ने अपना नियंत्रण खोया और कार फिसलकर 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

कार हादसे में दादा-पोते की मौत

पुलिस के अनुसार, इस कार दुर्घटना में 65 वर्षीय बहादुर सिंह और उनके 10 वर्षीय पोते अक्षत की मौत हो गई। इसके अलावा पूनम (33), सत्या देवी (55), सीमा (30), मीना (35), अमर (35) और सीमा (11) घायल हुए हैं। हादसे में शामिल सभी लोग टिक्कार के रहने वाले हैं।

रोहरु के डीएसपी रविंदर कुमार नेगी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि इस घटना में आगे की जांच चल रही है।

घायलों का इलाज जारी

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को सिविल अस्पताल, रोहरु में भर्ती कराया गया है, जहां उन लोगों का इलाज जारी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article