Maharashtra Weather: मुंबई-कोंकण में भीषण हीटवेव, विदर्भ-मराठवाड़ा में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें अगले 48 घंटों का हाल

Maharashtra Weather Update 8 May: महाराष्ट्र में मौसम का दोहरा असर दिख रहा है। मुंबई और कोंकण में भीषण Heatwave का अलर्ट है, जबकि विदर्भ और मराठवाड़ा के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र इस समय मौसम के दो विरोधाभासी दौर से गुजर रहा है। जहां एक ओर कोंकण के तटीय इलाकों में सूरज आग उगल रहा है, वहीं दूसरी ओर अरब सागर और केरल के पास बने चक्रवाती सिस्टम के कारण विदर्भ और मराठवाड़ा में बेमौसम बारिश और आंधी का माहौल बन गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए 'येलो' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

maharashtra Weather Today

आज महाराष्ट्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं लू

मुंबई और कोंकण में हीटवेव का अलर्ट (Mumbai Konkan Heatwave Alert Today)

मुंबई, ठाणे और पालघर समेत पूरे कोंकण तट पर भीषण गर्मी और उमस (Humidity) ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अरब सागर से आ रही नमी के कारण हवा में भारीपन है, जिससे बदन दर्द और बेचैनी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मुंबई और रायगढ़ से सिंधुदुर्ग तक लू (Heatwave) का येलो अलर्ट जारी किया है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

End of Feed