लखनऊ, कानपुर, पटना, हाजीपुर, भोपाल, इंदौर... जानें आपके शहर में आज शाम कैसा रहेगा मौसम; अगले 10 दिन कैसे रहेंगे हालात
मई के महीने में जहां आमतौर पर भीषण गर्मी और लू (Loo) का प्रकोप रहता है, वहीं इस साल कुदरत के तेवर कुछ अलग ही नजर आ रहे हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सक्रिय विभिन्न मौसमी तंत्रों के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और Cyclonic Circulation के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत समेत कई राज्यों में तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में धूल भरी आंधी के साथ हो रही बारिश ने तपती गर्मी से जूझ रहे आम जनमानस को बड़ी राहत पहुंचाई है, जिससे खुशनुमा मौसम का अहसास हो रहा है। आइए जानते हैं दिनभर आपके शहर के मौसम के कैसे रहने वाले हैं हालात।
लखनऊ, कानपुर, पटना, हाजीपुर, भोपाल, इंदौर... जानें आपके शहर में आज शाम कैसा रहेगा मौसम; अगले 10 दिन कैसे रहेंगे हालात
