शहर

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की धमाकेदार शुरुआत, 2 दिनों में 10,000 यात्रियों की आवाजाही का बना रिकॉर्ड

Navi Mumbai International Airport: क्रिसमस के खास मौके पर शुरू हुए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (NMIA) ने पहले दो दिनों में दमदार रिकॉर्ड बनाया। अधिकारियों के अनुसार, पहले ही दिन यात्रियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 25 दिसंबर से शुरू हुई कमर्शियल ऑपरेशन के बाद से अब तक 10,000 से ज़्यादा यात्रियों ने इस नए वर्ल्ड क्लास टर्मिनल की सेवा का अनुभव लिया।

Image

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (फाइल फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Navi Mumbai International Airport: क्रिसमस के खास मौके पर शुरू हुए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (NMIA) ने पहले दो दिनों में ही रिकॉर्ड सफलता के झंडे गाड़ दिए। 25 दिसंबर से शुरू हुई कमर्शियल ऑपरेशन के बाद से अब तक 10,000 से ज़्यादा यात्रियों ने इस नए वर्ल्ड क्लास टर्मिनल की सेवा का अनुभव लिया।

अधिकारियों के अनुसार, पहले ही दिन यात्रियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट अथॉरिटी से जारी आंकड़ों के मुताबिक, आगमन के लिए 24 दिसंबर को जो लोड 71 फीसदी था, वह 25 दिसंबर को बढ़कर 85 फीसदी हो गया। वहीं, प्रस्थान के मामले में यह आंकड़ा 83 फीसदी से उछलकर सीधे 98 फीसदी पर पहुंचा, जो लगभग 'फुल कैपेसिटी' को दर्शाता है।

दो दिनों के हवाई यात्रा का लेखा-जोखा

25 दिसंबर के दिन कुल यात्री 4,922 रहे, जिसमें आगमन 2,278 और प्रस्थान 2,644 शामिल है। वहीं, 26 दिसंबर के दिन कुल यात्रियों की संख्या 5,028 रही।

मुंबईकरो के लिए 'क्रिसमस गिफ्ट'

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ महाराष्ट्र (CIDCO) द्वारा विकसित यह एयरपोर्ट मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के लिए एक बड़ी राहत बनकर आया है।

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी 24 घंटे सेवा

फिलहाल एयरपोर्ट अपनी क्षमता का विस्तार स्टेज वाइज कर रहा है: अभी रोजाना 23 उड़ानें (सुबह 08:00 से रात 08:00 बजे तक) संचालित की जा रही हैं। फरवरी 2026 से एयरपोर्ट 24/7 (राउंड-द-क्लॉक) ऑपरेशन शुरू कर देगा, जिसमें हर दिन के प्रस्थान की संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article