शहर

भाजपा-शिवसेना के बीच बनी बात? BJP का ऑफर स्वीकार करने को तैयार नहीं थे शिंदे! मांगी इतनी सीटें

Maharashtra Municipal Polls: मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में नगर निगमों के लिए शिवसेना-बीजेपी गठबंधन, जिसमें ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और अन्य प्रमुख नागरिक निकाय शामिल हैं, वह अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। सीट-शेयरिंग के बड़े फॉर्मूले पर सहमति बनने के बाद, अगले दो दिनों में स्थानीय स्तर पर वार्ड-लेवल के उम्मीदवारों पर चर्चा होगी।

Image

BJP के सीट शेयरिंग के ऑफर पर राजी नहीं एकनाथ शिंदे

Mumbai Polls: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और बीजेपी के महाराष्ट्र अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के बीच पांच घंटे की लंबी मीटिंग के बाद महायुति गठबंधन ने नगर निगम चुनावों के लिए सीट-शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल कर लिया है। यह मीटिंग ठाणे में शिंदे के घर पर हुई और सुबह करीब 4 बजे तक चली।

न्यूज 18 की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। बताया गया कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में नगर निगमों के लिए शिवसेना-बीजेपी गठबंधन, जिसमें ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और अन्य प्रमुख नागरिक निकाय शामिल हैं, वह अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। सीट-शेयरिंग के बड़े फॉर्मूले पर सहमति बनने के बाद, अगले दो दिनों में स्थानीय स्तर पर वार्ड-लेवल के उम्मीदवारों पर चर्चा होगी।

शिंदे नहीं थे राजी

बताया गया कि गठबंधन के सीट-बंटवारे के अरेंजमेंट को लेकर जल्द ही ऑफिशियल घोषणा होने की उम्मीद है। लेकिन इससे पहले खबर थी कि शिंदे ने मुंबई में बीजेपी से 227 सीट में से 112 सीट मांगी हैं। बीजेपी शिंदे को 90 सीट मुंबई में ऑफर कर चुकी थी, लेकिन उसके लिए शिंदे राजी नहीं थे। बताया गया था कि हाल के निकाय चुनाव में मिली सफलता और शहरी शेत्र में पकड़ का हवाला देकर शिंदे ज्यादा सीट की मांग कर रहे थे। शिंदे का दावा है कि मुंबई में शिवसेना के परंपरागत वोटर्स ठाकरे बंधुओं के सामने बीजेपी को वोट देने से परहेज करेंगे, यही वजह है कि हम 112 सीट की मांग कर रहे हैं।

हालांकि, अब जो बातचीत हुई, उसमें शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, सांसद नरेश म्हस्के और पार्टी के महासचिव राहुल शेवाले मौजूद थे। इस महीने गठबंधन को एक बड़ी सफलता मिली, जब महायुति ने 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों में जीत हासिल की और स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के 207 पदों पर कब्जा कर लिया। महायुति ने विपक्षी महा विकास अघाड़ी को सिर्फ 44 सीटों तक ही सीमित कर दिया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article