शहर

पुणे में भारी बारिश से तबाही, कहीं लैंडस्लाइड तो कहीं बाढ़; बिजली ने ली तीन लोगों की जान

महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त-वस्त हो गया है। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। रातभर हुई लगातार बारिश से आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। 15 हाउसिंग सोसाइटी में बारिश का पानी भर आया है। अनुमान है कि अगले तीन घंटों में पुणे क्षेत्र में भारी बारिश से मध्यम भारी बारिश हो सकती है-

Image

पुणे में बारिश

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Pune: महाराष्ट्र के कई इलाकों में इन दिनों हो रही भारी बारिश ने तबाही मजा रखी है। लैंडस्लाइड से मलवा सड़कों पर भर आया है, जिससे रायगढ़- पुणे मार्ग पर तमहिनी घाट पर आने वाले वाहनों को रो दिया गया है। पुणे भारी बारिश के कहर का सामना कर रहा है। रातभर हुई लगातार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं पुणे के बीच बहने वाली मुठा नदी में खडगवासला डैम से पानी छोड़े जाने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में बिजली भी नहीं है, लोगों का यहां हाल बुरा हुआ पड़ा है।

लोगों के घरों में घुसा पानी

पुणे की लगभग 15 हाउसिंग सोसाइटी में बारिश का पानी भर आया है। इसके साथ ही करंट की वजह से तीन लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई है। भारी बारिश के कारण पुणे शहर की चार अलग-अलग जगहों पर 100 मिलीमीटर से भी ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है। पुणे प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी है।

स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

इसके साथ ही अधरवाड़ी गांव में चट्टान के खिसक जाने से एक व्यक्ती की मौत की खबर भी आ रही है। वहीं भारी बारिश की वजह से कई फ्लाइट भी कैंसिल होने की संभावना है। भूस्खलन की वजह से रायगढ़-पुणे मार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया है। पूणे के पश्चिम घाट के पहाड़ों पर बारिश हो रही है, जिसके लिए स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखा जाएगा।

तीन घंटों की भारी बारिश के आसार

वहीं आद्योगिक प्रतिष्ठानों से कर्मचारियों को आज एक दिन की छुट्टी देने की अपील की गई है। अनुमान है कि अगले तीन घंटों में पूणे क्षेत्र में भारी बारिश से मध्यम भारी बारिश हो सकती है। पूृुणे जिले के कलेक्टर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सुहास दिवासे ने पूणे शहर से लेकर घाट के क्षेत्रों में विभाग द्वारा भारी बारिश चेतावनी के लिए गुरुवार को पूणे और पिंपरी चिंचवार के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें