शहर

बिहार: यूपी की तर्ज पर माफिया पर होगा एक्शन, जेलों की होगी कड़ी निगरानी, मनचलों की आएगी शामत...सम्राट चौधरी का ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 25, 2025, 08:43 PM IST

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, हमने सुशासन को बढ़ावा देने के लिए काम किया है। उस काम को आगे बढ़ाने के लिए, हमने कई निर्देश जारी किए हैं। चाहे वह कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की व्यवस्था करना हो, चाहे वे किसी भी स्तर के माफिया हों... उनकी पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Image

सम्राट चौधरी का अपराधियों के खिलाफ हल्लाबोल (ANI)

Bihar Deputy CM Samrat Choudhary: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज पर अब बिहार सरकार भी राज्य में कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए माफिया, अपराधियों और मनचलों पर शिकंजा कसने जा रही है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। रोमियो पर नकेल कसने के लिए स्कूलों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जेलों में अपराधियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा साइबर क्राइम पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

माफिया की पहचान की जाएगी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, हमने सुशासन को बढ़ावा देने के लिए काम किया है। उस काम को आगे बढ़ाने के लिए, हमने कई निर्देश जारी किए हैं। चाहे वह कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की व्यवस्था करना हो, चाहे वे किसी भी स्तर के माफिया हों... उनकी पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, हमारे सभी स्कूलों और कॉलेजों में, पिंक पेट्रोलिंग अभियान के तहत यह सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा कि कोई भी रोमियो खुलेआम न घूमे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई छेड़छाड़ न हो।

जेलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी

इसके अलावा जेलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी...साइबर अपराध और साइबर धोखाधड़ी पर ध्यान दिया जाएगा, और सोशल मीडिया पर दूसरों को गाली देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी... इसलिए, बिहार में पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी और नीतीश कुमार के सुशासन को स्थापित करेगी।

सम्राट चौधरी का अपराधियों के खिलाफ हल्लाबोल

बता दें कि बिहार में एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल कर दोबारा सत्ता हासिल की है। नीतीश ने फिर से सीएम पद की कमान संभाली है और उनके बाद दूसरे नंबर पर हैं सम्राट चौधरी। मंत्रियों के विभाग बंटवारे में सम्राट को बेहद अहम मंत्रालय गृह विभाग दिया गया है। इसी के साथ उन्होंने अपने तेवर साफ करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चालने का ऐलान कर दिया है। बिहार चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने जंगलराज को अहम मुद्दा बनाया था और अब सम्राट चौधरी अपराधियों के खिलाफ सख्त तेवर दिखाकर जंगलराज को जड़ से उखाड़ने का मंसूबा दिखा रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें