Ratlam: मध्य प्रदेश के रतलाम में मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मामला सिवनी जिले का है, जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं दुर्घटना में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार सिवनी जिलों में मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दुर्घटना में तीन की मौत
राघव के अनुसार तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दल्ला (30) और विशाल (24) के रूप में की गई है। धुमा थाना प्रभारी सतीश उइके ने बताया कि सिवनी में सोमवार शाम को जबलपुर-लखनादौन राजमार्ग पर धूमा गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
उप निरीक्षक (एएसपी) सुनील सिंह राघव ने बताया कि सोमवार शाम को रतलाम में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के अंतर्गत बरबड़ रोड पर एक मोटर साइकिल के सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने से तीन लोग घायल हो गए। वहीं हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती
उन्होंने बताया कि इस हादसे में 22 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। उइके के मुताबिक, हादसे के शिकार लोग कॉलेज से घर लौट रहे छात्र थे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान प्रथमा कुसरे (22) के रूप में हुई है और घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना सोमवार की है, जहां जबलपुर-लखनादौन राजमार्ग पर धूमा गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
