शहर

सीहोर में नर्मदा नदी की लहरों ने छीनी 2 भाइयों की जिंदगी, परिवार में पसरा मातम

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में नर्मदा नदी में नहाते समय दो भाईयों की डूबने से दुखद मौत हो गई। घटना शनिवार शाम बाबरी घाट पर हुई, जब नाव की देरी के कारण नदी में नहाने उतरे शुभम और विकास यादव गहरे पानी में डूब गए। दोनों को लोगों ने बाहर निकाला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और बाद में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Image

सीहोर में नर्मदा नदी में दो भाई डूबे (सांकेतिक फोटो: Canva)

Sehore Narmada River Drowning Incident: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में नर्मदा नदी में नहाते समय दो भाईयों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। बताया गया कि यह दुखद घटना शनिवार शाम नर्मदा तट के बाबरी घाट पर हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि, आत्माराम यादव के पुत्र विकास यादव (16) और शुभम यादव (15), जो महगांव जदीद गांव के निवासी हैं, अपने ताऊ भीम यदुवंशी के साथ जिले के बाबरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हरदा लौट रहे थे।

अधिकारी के अनुसार, बाबरी घाट पर नाव आने में देरी होने के कारण शुभम नदी में नहाने उतरा और अचानक गहरे पानी में डूब गया। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) रवि शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि शुभम को बचाने के लिए उसका भाई विकास भी नदी में कूद गया, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूब गए।

एसडीओपी बताया कि पास खड़े लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शर्मा ने यह भी बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम भेरूंदा स्थित सरकारी अस्पताल में कराया गया और उसके बाद रविवार को उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना में परिवार में मातम छा गया।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article