शहर

Madhya Pradesh: नशे में धुत स्कूल पहुंचा मास्टर, Video वायरल; जांच के आदेश

मध्य प्रदेश में एक टीचर नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद धिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Madhya Pradesh: स्कूल में माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते हैं। शिक्षक स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन जीने की अच्छी आदतें सिखाते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के एक स्कूल में एक शिक्षक खुद शराब पीकर नशे की हालात में स्कूल पहुंच गए। जहां बच्चे मास्टर जी को देखकर नाक-मुंह सिकोड़ने लगे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

नशे में धुत स्कूल पहूंचा टीचर

जानकारी के अनुसार मामला मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के एक सरकारी स्कूल का है। जहां शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। शनिवार को ग्रामीणों द्वारा बनाए गए कथित वीडियो में ब्यौहरी प्रखंड के शंकरगढ़ गांव के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक का है।

वीडियो के बाद जांच के आदेश

वीडियो में शिक्षक नशे में दिखाई दे रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) फूल सिंह मारापची ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर शिक्षक उदयभान सिंह का वीडियो मिला। उन्होंने बताया कि प्रखंड शिक्षा अधिकारी को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodhar author

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट क... और देखें

End of Article