शहर

Ayodhya News: लखनऊ के सब्जी विक्रेता ने राम मंदिर को भेंट की वर्ल्ड क्लॉक, एक साथ बतायेगी 9 देशों का समय

Ayodhya News: आयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों चल रही है। इस बीच राम भक्तों का उत्साह भी कुछ कम नहीं है। लखनऊ के एक राम भक्त ने राम मंदिर, अयोध्या जंक्शन और हनुमानगढ़ी मंदिर को वर्ल्ड क्लॉक भेंट की है। इस क्लॉक में एक साथ 9 देशों का समय देखा जा सकता है।

Image

सब्जी विक्रेता ने राम मंदिर को भेंट की वर्ल्ड क्लॉक

Photo : ANI

Ayodhya News: लखनऊ के एक सब्जी विक्रेता अनिल कुमार साहू ने राम मंदिर, अयोध्या जंक्शन और हनुमानगढ़ी मंदिर को एक-एक पेटेंट विश्व घड़ी समर्पित की है। इस घड़ी की खास बात ये है कि ये घड़ी एक साथ नौ देशों का समय दिखाती है। लखनऊ के सब्जी विक्रेता अनिल कुमार साहू ने ये वर्ल्ड क्लॉक राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा है।

वहीं दूसरी तरफ आयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम भक्तों के आवास के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024 को एक भव्य अभिषेक समारोह होने जा रहा है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आने वाले हजारों भक्तों को समायोजित करने के लिए कई टेंट सिटी बनाए जा रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुताबिक 10,000-15,000 लोगों के लिए व्यवस्था की जाएगी। यदि 10,000-15,000 लोग रात में रुकना चाहते हैं, तो उन्हें आश्रय कहां मिलेगा? उन्हें भोजन और पानी कहां मिलेगा? इस उद्देश्य के लिए, ट्रस्ट एक नया टिन-शेड शहर स्थापित कर रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article