लखनऊ

Lucknow: न्याय की तलाश में थक गया युवक तो अंत में की आत्महत्या, जमीन विवाद के साथ यह बनी मौत की वजह

लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के बाजूपुर गांव में युवक अभय की आत्महत्या ने सनसनी फैला दी है। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में अभय ने अपनी जमीन छीने जाने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Image

जमीन हड़पे जाने के कारण युवक ने की आत्महत्या (सांकेतिक फोटे: iStock)

Photo : iStock

Lucknow News: लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के बाजूपुर गांव में एक युवक, अभय, की आत्महत्या ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। आत्महत्या से पहले अभय ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी जमीन धोखे से छीन ली गई है। वीडियो में भावुक अभय कहता है कि मेरी जमीन छीन ली गई, अब मैं क्या करूंगा? उसने आरोप लगाया कि जितेंद्र सिंह और सत्येंद्र सिंह नामक दो लोगों ने मिलकर उसकी जमीन हड़प ली और उसे मानसिक रूप से इस कदर प्रताड़ित किया कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया।

वीडियो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अभय लंबे समय से मानसिक तनाव में जी रहा था और न्याय के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अभय का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि वीडियो में नामजद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। अभय के परिजन प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस घटना के बाद बाजूपुर गांव में शोक और तनाव का माहौल है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article