लखनऊ

Ballia News: डांस करते-करते एक और मौत, मूर्ति विसर्जन जुलूस में नाच रहे शख्स को आया हार्ट अटैक

यूपी के बलिया में डांस करने के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान एक युवक नाच रहा था, तभी वह गिर गया और गिरने के बाद उसकी मौत हो गई-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Ballia News: यूपी के बलिया में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान डांस करते-करते एक शख्स को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डीजे पर नाचते समय असंतुलित होकर गिर गया, जिसके बाद 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि संभवत: युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई।

हार्ट अटैक से युवक की मौत

रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार रात उभांव क्षेत्र के उभांव मोड़ के पास हुई, जब जुलूस में शामिल अन्य लोगों के साथ नाचते समय हिमांशु कन्नौजिया असंतुलित होकर गिर गया। कुरैशी ने बताया कि उसे सीयर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा मौके पर पहुंचे। कुरैशी ने बताया, ‘‘प्रारंभिक अंदेशा है कि संभवत: हिमांशु को दिल का दौरा पड़ा होगा, लेकिन जांच जारी है।’’ उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(इनपुटः भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article