Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हुई भारी बारिश और तेज हवाओं ने कहर बरपाया। गोमती नगर के विभूति खंड इलाके में स्थित साइबर टावर की एक इमारत का हिस्सा गिर गया, जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारिश के चलते साइबर टावर के छज्जे का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। उसी समय वहां मौजूद 24 वर्षीय रवि कुमार वर्मा मलबे की चपेट में आ गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद रवि को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ का कहना है कि रवि की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी।इस दुखद घटना ने शहर में इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन से इमारत की तकनीकी जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
