Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के सभी पात्र गरीब बुजुर्गों को पेंशन देने वाली है। सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को इसके लिए दिशानिर्देश दे दिए गए हैं। बता दें कि ऑनलाइन पोर्टल से लोग इस पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार का लक्ष्य 56 लाख वृद्धों को योजना का लाभ देना है। वर्तमान में 52.77 लाख वृद्धों को पेंशन दी जा रही है। इस योजना में गरीबी रेखा से नीचे जो वृद्ध जीवनयापन कर रहे हैं, उन्हें सरकार आर्थिक सहायता देगी। शासन ने विभागीय अधिकारियों को विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर के माध्यम से वृद्धों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। तय लक्ष्य से ज्यादा पात्र गरीब वृद्ध अगर मिलते हैं तो उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
लखनऊ
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के बुजुर्गों को मिलेगी पेंशन, योगी सरकार ने अधिकारियों को दिया ये आदेश
- Authored by: Shashank Shekhar Mishra
- Updated Dec 16, 2023, 06:27 PM IST
