लखनऊ

लखनऊ में दो दिवसीय कौशल उत्सव शुरू, आज सीएम योगी करेंगे शुभारंभ; यहां युवाओं के हुनर को मिलेगी पहचान

विश्व युवा कौशल दिवस पर 15-16 जुलाई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय कौशल मेला आयोजित किया जा रहा है। सीएम योगी इस कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार सुबह 11 बजे करेंगे। इसमें युवाओं को सीधा रोजगार, नियुक्ति पत्र, और 'कौशल यूथ आइकॉन' के रूप में सम्मानित किए जाने के अवसर मिलेंगे। इस मेले में 100 से अधिक स्टॉल्स, कौशल ओलंपिक और वर्कशॉप्स जैसे कार्यक्रम होंगे।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ - फाइल फोटो (PC - ANI)

Photo : ANI

Skill Development Fair in Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्व युवा कौशल दिवस 2025 के अवसर पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 15 और 16 जुलाई को आयोजित किया गया है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11 बजे करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कौशल और रोजगार के नए अवसर देना है।

11 युवा होंगे कौशल यूथ आइकॉन के तौर पर सम्मानित

दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार कौशल दिवस को इस साल विशेष महत्व देते हुए 12 से 14 जुलाई तक प्रदेश के सभी जनपदों में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। जिनके जरिए प्रशिक्षित युवाओं को स्थानीय उद्योगों में सीधी भर्ती का मौका दिया गया। लखनऊ में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले में युवा चौपाल, कौशल मेला और कौशल ओलंपिक जैसे प्रमुख कार्यक्रम होंगी। इस समारोह में चुने हुए 11 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। युवा कौशल चौपाल में विभिन्न विभागों से से प्रशिक्षित 11 युवाओं को 'कौशल यूथ आइकॉन' के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

मेले में लगेंगे 100 स्टॉल्स

मेले में 100 से अधिक स्टॉल्स पर प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा मेले में सीवी मेकिंग, इंटरव्यू स्किल्स, स्पोकन इंग्लिश और पर्सनालिटी ग्रूमिंग पर आधारित वर्कशॉप्स भी होंगी। कौशल ओलंपिक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में नवाचार मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “कौशल भारत–महाशक्ति भारत” और सीएम योगी आदित्यनाथ के “आत्मनिर्भर युवा–समृद्ध उत्तर प्रदेश” मिशन की दिशा में एक सार्थक कदम है। इसके आयोजन के लिए प्रत्येक जिले को 50 हजार रुपये की राशि दी गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article