लखनऊ

अगले 6 महीने में लखनऊ को मिलेगी 6 नई वंदे भारत ट्रेन, अब मुंबई-कटरा पहुंचने में नहीं लगेगा समय

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 3, 2023, 10:26 AM IST

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले इन सभी 6 ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते सप्ताह लखनऊ से मेरठ तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया था।

Image

लखनऊ को मिलेगी 6 नई वंदे भारत ट्रेनें (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ को मिलेगी 6 नई वंदे भारत ट्रेनें
  • अब झट से पहुंचेंगे मुंबई-कटरा
  • लखनऊ से मेरठ तक वंदे भारत चलाने का ऐलान

Vande Bharat Latest Update: भारत में अब तेजी से वंदे भारत ट्रेनों का संचालन बढ़ रहा है। ऐसे में अब देश के कई हिस्सों में इसे चलाने की शुरुआत हो चुकी है। इस लिस्ट में अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी शामिल हो चुकी है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) से पहले लखनऊ से पुरी, पटना, मुंबई, कटरा, देहरादून और मेरठ तक वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है।

बता दें, बीते सप्ताह रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने लखनऊ से मेरठ तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया था। इसके बाद रेलवे अफसरों की ओर से नई ट्रेनों के संचालन की तैयारी भी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में, गोमती नगर से कटरा, पुरी और मुंबई के लिए भी वंदे भारत ट्रेन चलाने की मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए कहा जा रहा है कि अगले 6 महीने में 6 नई वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है।

काशी से एक और वंदे भारत की तैयारी

फिलहाल, दिल्ली से वाराणसी के बीच एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। अब यात्रियों की बढ़ती डिमांड पर दोनों स्टेशनों के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की कवायद शुरू हो रही है। सूत्रों की मानें तो इसका सर्वे भी पूरा हो चुका है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article