लखनऊ

UP cold waves: मकर संक्रांति के बाद यूपी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीत लहर के साथ चलेगी बर्फीली हवाएं

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Jan 15, 2023, 02:40 PM IST

Uttar Pradesh cold wave: उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति के बाद कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इस दौरान शीत लहर चल सकती है। मकर संक्रांति के बाद अगले एक हफ्ते तक ठिठुरन और झीसी महसूस हो सकती है। जानिए अगले एक हफ्ते तक कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल

Image

Cold Wave

KEY HIGHLIGHTS
  • मकर संक्रांति के बाद बढ़ेगी ठंड।
  • यूपी में अगले हफ्ते तक पड़ेगी ठड़ाके की ठंड।
  • इसके बाद ठंड पुरानी अवस्था में वापस आ जाएगी।

Uttar Pradesh Cold wave alert: 15 जनवरी यानी रविवार को मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। उत्तर भारत में इस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, आने वाले दिनों में राहत नहीं मिलने वाली है। खासकर उत्तर प्रदेश में अभी और भीषण ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति के बाद शीत लहर का अलर्ट है। अनुमान के मुताबिक ये शीत लहर अगले एक हफ्ते तक चल सकती है। इसके बाद ठंड पुरानी अवस्था में वापस आ जाएगी।

इंडिया टुडे से बातचीत में मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट मोहम्मद दानिश ने बताया कि मकर संक्रांति की शाम से यूपी में ठंड ज्यादा हो जाएगी। इस दौरान ठिठुरन और गलन भी बढ़ जाएगी। ऐसे में पहले की तरह ही यूपी में ठंड को लेकर रेड अलर्ट रहेगा। इस दौरान शीत लहर भी पड़ेगी और हवा की रफ्तार लगभग आठ से 10 किमी प्रति घंटा चल सकती है। मोहम्मद दानिश के मुताबिक पूर्वी यूपी में भी मकर संक्रांति के बाद ठंड पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ जाएगी। रात में भीषण कोहरा पड़ेगा।

चलेगी बर्फीली हवाएं

मोहम्मद दानिश आगे कहते हैं कि यूपी के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में बारिश के आसार नहीं दिखाई देगा। इस दौरान झीसी पड़ेगी और बर्फीली हवाएं भी चलेगी। रात में हवा चलने के कारण गलन होगी। इस दौरान पाला नहीं पड़ेगा। वहीं, किसानों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। आपको बता दें कि यूपी की राजधानी में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेलसियस है। वहीं, न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेलसियस तक रह सकता है। अगले एक हफ्ते में भी तापमान अधिकतम 16 डिग्री से पांच डिग्री सेलसियस तक रह सकता है।

घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो सकती है। इस दौरान बसें, ट्रेन और हवाई जहाज के आवगमन में असर पड़ सकते हैं। आम लोगों को भी वाहन चलाने में दिक्कत महसूस हो सकती है।

शिवम पांडे
शिवम पांडे author

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉ... और देखें

End of Article