UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के दौरान ठंड का सिलसिला जारी है। रात के दौरान लोगों को ठंड में ठिठुरता हुआ भी देखा जा रहा है। लेकिन दिन में चुभती धूप में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए माना जाता है कि फरवरी के अंत तक ठंड की पूरी तरह से विदाई हो जाएगी। बदलते इस मौसम में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सर्द-गर्म के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश होने की भी संभावना जताई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल-
यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। सुबह और रात में ठंड और दिन में गर्मी बढ़ रही है। दोपहर में गर्मी से लोगों को पसीने छूटने लगे हैं। दिन के समय खिली तेज धूप अब चुभने लगी है। यूपी में दोपहर के समय मार्च-अप्रैल वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम साफ बना रहेगा। कहीं भी किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज यूपी का पूर्वी-पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
कब होगी यूपी में बारिश
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश होने की अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक्टिव हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो 20 फरवरी को बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान सुबह के समय छिछला कोहरा देखने को मिलेगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। इससे तापमान में कमी आएगी। इसके बाद भी प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।
