लखनऊ

यूपी में फिर गर्मी का टॉर्चर शुरू, सूरज की आग और लू की मार करेगी बेहाल; इस दिन से फिर शुरू होगा बारिश का दौर

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। फिलहाल यूपी के अधिकतर जिलों में लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं। हालांकि 11 जून से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-June-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। प्रदेश में बारिश ने ब्रेक ले लिया है और लू की फिर से एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में इन दिनों तीखी धूप निकल रही है और तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से यूपी में गर्मी ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। चिपचिपी गर्मी ने लोगों का हाल बुरा कर दिया है। हालांकि 11 जून से एक बार फिर बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।

10 जून तक यूपी में मौसम शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान आंधी-बारिश समेत किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आईएमडी के अनुसार प्रदेश पर इस समय कोई प्रभावी मौसम तंत्र एक्टिव नहीं है। 10 जून तक यूपी में मौसम शुष्क ही बना रहने की संभावना है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकत है। इसके अलावा प्रदेश में पछुआ गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। जिससे लू की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

11 जून से शुरू होगा बारिश का नया दौर

आईएमडी के अनुसार 9 और 10 जून को यूपी के दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। जिसके बाद प्रदेश में मौसम का मूड फिर से बदलेगा। 11 जून से यूपी में पुरवा हवाओं का असर एक बार फिर शुरू हो सकता है। जिसके चलते बारिश का नया दौर शुरू होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 11 जून को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं 12 जून को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना है। साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने के भी आसार हैं। यूपी में चार दिन बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article