लखनऊ

UP Weather: यूपी में सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, मेरठ-इटावा में 8 डिग्री से नीचे पारा; कोहरे से घटी विजिबिलिटी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-November-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में ठंड का एहसास लगातार बढ़ रहा है। सुबह-शाम में कड़ाके की ठंड भी महसूस होने लगी है। न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। आने वाले दिनों में यूपी में कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं:

Image

आज यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-November-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड के मौसम ने रफ्तार पकड़ ली है। तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। यूपी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। तापमान लुढ़कने के साथ ही ठंड में भी इजाफा हो रहा है। खासतौर से सुबह-शाम में लोगों को कंपकंपी महसूस हो रही है। कई इलाकों में घने कोहरा भी छाने लगा है। जिससे विजिबिलिटी भी प्रभावित हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2-3 दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद फिर से गिरावट हो सकती है।

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 28 नवंबर को यूपी का मौसम साफ रहने वाला है। कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह के समय छिछले से मध्यम कोहरा कहीं-कही छाया रह सकता है। नवंबर के आखिरी दो दिन 29 और 30 नवंबर को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। अगले महीने की शुरुआत भी साफ मौसम के साथ होने की संभावना है। 3 दिसंबर तक यूपी में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इस अवधि में किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि सुबह और देर रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा अलग-अलग हिस्सों में छाए रहने की संभावना है।

यूपी में तापमान में होगा उतार-चढ़ाव

यूपी में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिल सकता है। जिसके बाद 2-3 डिग्री तक पारा फिर से लुढ़क सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो उसमें भी अगले 3 दिनों में करीब 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पारा नीचे आ सकता है।

यूपी में सबसे गर्म और ठंडे जिले

आईएमडी के अनुसार गुरुवार को यूपी के सबसे ठंडे शहर इटावा और मेरठ रहे। जिनके न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.4 डिग्री और 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुए। इसके अलावा बरेली, मुजफ्फरनगर और बाराबंकी में 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बहराइच में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम पारा 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जिसके बाद वाराणसी का पारा 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आजमगढ़, गोरखपुर और वाराणसी एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!