लखनऊ

UP Ka Mausam 20-Oct-2025: यूपी में बारिश होगी या खिलेगी तेज धूप? जानें दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-Oct-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां सुबह-शाम की हल्की ठंड में दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जिससे गर्मी का अहसास हो रहा है। लेकिन आगामी दो दिनों में प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तापमान में कमी आएगी और ठंड की शुरुआत होगी।

Image

दिवाली पर कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल

UP Ka Mausam 20-Oct-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। यहां सुबह-शाम की गुलाबी ठंड का दौर जारी है, लेकिन दिन के समय गर्मी का सिलसिला अभी भी जारी है। शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में ठंड का अहसास अधिक हो रहा है। यहां रात के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है और तड़के सुबह कोहरा भी देखने को मिल रहा। दिन के समय पंखे चलने शुरू हो जा रहे हैं, लेकिन शाम होते ही मौसम सुहावना हो जाता है। मौसम विभाग की मानें तो कुछ ही दिनों में उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा, क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा दिवाली और उसके बाद यूपी में मौसम का हाल।

यूपी में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली के अवसर पर उत्तर प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है, जिसका अर्थ है कि यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह से साफ बना रहेगा। दिवाली के बाद शहर के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा और ठंड भी बढ़ेगी।

कब पड़ेगी यूपी में कड़ाके की ठंड?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 22 अक्टूबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इससे सक्रिय होने से प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और मौसम प्रभावित होगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और सुबह-शाम की ठंड में वृद्धि होगी। हर दिन खिल रही तीखी धूप पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि छठ तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद से प्रदेश के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। तापमान 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। बता दें कि बीते शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई थी। दिन के समय गर्मी भी अधिक महसूस की गई थी। लेकिन आगामी दो दिनों में एक बार फिर ठंड बढ़ेगी और तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। ठिठुरन वाली ठंड का सिलसिला शुरू होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article