UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-October-2025: उत्तर प्रदेश में इन दिनों सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन दिन में अभी भी तेज धूप निकल रही है। जिससे गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी के अनुसार 21 अक्टूबर को हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रभाव यूपी के मौसम में भी देखने को मिल सकता है। जिससे प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट और हो सकती है। जिससे मौसम में ठंडक भी बढ़ सकती है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज धनतेरस के दिन यूपी के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी हिस्से से लेकर पश्चिमी हिस्से तक किसी भी जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सभी जगहों पर दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। सुबह-शाम मौसम ठंडा रहेगा। हालांकि कुछ जगहों पर सुबह के समय हल्की धुंध भी छाई रह सकती है। दिवाली तक यूपी में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इस दौरान कहीं भी किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेशभर में मौसम शुष्क ही बना रह सकता है।
लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी की राजधानी लखनऊ में भी आज मौसम शुष्क रहने वाला है। सुबह के समय हल्की धुंध नजर आ सकती है। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में हवा की गुणवत्ता में गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुबह कई जिलों का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इन शहरों में नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ और बागपत शामिल हैं।
