दिल्ली

Delhi Weather: गर्मी-सर्दी के बीच उलझा दिल्ली का मौसम, दिन में तेज धूप, सुबह-शाम सिहरन का एहसास; दिवाली से पहले ही AQI 300 पार

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-October-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम गुलाबी ठंड और दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। दिवाली से पहले ही राजधानी की हवा जहरीली हो गई है। आज सुबह आसमान में धुंध भी देखी गई। दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई 300 पार भी दर्ज किया गया।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-October-2025: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों ठंड और गर्मी का मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। सुबह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हो रही है। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तल्खी भी बढ़ रही है। जिससे दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं रात होते-होते तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में ठंडक घुल जा रही है। जिससे हल्की सिहरन का एहसास हो रहा है। हालांकि दिल्ली में सर्दियां करीब आने के साथ ही हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है। एक बार फिर से राजधानी की हवा जहरीली हो रही है। दिवाली से पहले ही हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में और गिरावट के आसार हैं।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सुबह के समय आसमान में धुंध भी देखने को मिली। हालांकि दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। रविवार से दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 19 से 21 अक्टूबर के दौरान राजधानी में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिससे विजिबिलिटी में कमी आ सकती है। 22 और 23 अक्टूबर को फिर से मौसम शुष्क हो जाएगा और सुबह के समय आसमान में धुंध भी छाई रह सकती है। हालांकि इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना है।

दिल्ली में प्रदूषण का हाल

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से हवा में प्रदूषण का जहर घुल गया है। आज धनतेरस के दिन दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया है। आज सुबह 6 बजे राजधानी का एक्यूआई 255 रहा, जोकि खराब श्रेणी में आता है। इस दौरान दिल्ली में आनंद विहार का एक्यूआई सबसे अधिक 390 रहा। इसके अलावा बवाना का 308, वजीरपुर का 362, जहांगीरपुरी का 307 और सिरीफोर्ट का 305 रहा। वहीं नोएडा का एक्यूआई 285, ग्रेटर नोएडा 242, गाजियाबाद का 317, फरीदाबाद का 152 और गुरुग्राम 264 का दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बीते चार दिनों से हवा की गति धीमी होने के कारण दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है और प्रदूषण में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। फिलहाल हवा की गति बढ़ने की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article