लखनऊ

UP Ka Mausam 17-Oct-2025: यूपी में बदला मौसम का मूड, सुबह-शाम में ठिठुरन का अहसास, दिन में धूप के तीखे तेवर से लोग परेशान

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-Oct-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में गुलाबी ठंड जारी है। सुबह-शाम ठिठुरन महसूस हो रही है, लेकिन दिन के समय अभी भी लोगों को धूप के तीखे तेवर का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 5 दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

UP Weather Image

यूपी में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Ka Mausam 17-Oct-2025: उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। देर रात में लोगों को ठिठुरते हुए भी देखा जा रहा है। यहां शाम और सुबह के दौरान बिना शॉल के काम नहीं चल पा रहा है। ग्रामीण इलाकों में शहरी इलाकों की तुलना में ठंड अधिक महसूस की जा रही है। लेकिन दिन में अभी भी गर्मी महसूस की जा रही है। तीखी धूप खिल रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज और आगामी दिनों में यूपी में मौसम का हाल।

यूपी में आज का मौसम ऐसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में मौसम उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है। सुबह और शाम में ठंड का सिलसिला जारी है तो वहीं दिन के समय धूप के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। दिन से समय अभी भी गर्मी महसूस की जा रही है। लेकिन शाम होते ही और सूरज के ढलने के साथ यहां तापमान में कमी के साथ मौसम ठंडा होने लगता है। रात होते होते शॉल और जैकेट की आवश्यकता महसूस होने लगी है। इस बीच यूपी में कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। पूरे प्रदेश ग्रीन जोन में बना हुआ है।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसमी गतिविधियों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि दिवाली एक बाद और छठ से पहले ठंड बढ़ जाएगी और भीषण सर्दी की शुरुआत होगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 18 अक्टूबर को मौसम आज जैसा यानी साफ और शुष्क बना रहेगा। 19 और 20 अक्टूबर को मौसम सामान्य बना रहेगा। 21, 22 और 23 अक्टूबर को मौसम शुष्क बना रहेगा। आगामी 5 दिनों तक यूपी के मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज धूप खिली रहेगी, दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी लेकिन शाम को अच्छी ठंड महसूस होगी।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article