लखनऊ

यूपी का मौसम 17-July-2025: यूपी में मानसून की रफ्तार तेज; कई जिलों में झमाझम बारिश बरकरार, इन इलाकों में IMD का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बुधवार को भारी बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक प्रदेश में तेज बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। खासतौर से 17 जुलाई को कई जिलों में बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

Image

यूपी में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-July-2025: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी लखनऊ, सीतापुर, चंदौली सहित कई जिलों में बुधवार को जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। IMD लखनऊ के द्वारा प्रदेश में 22 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है। आज 17 जुलाई को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कहीं-कहीं बिजली चमकने और तेज गरज के भी आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। खासतौर पर 17 जुलाई को दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, 19 जुलाई के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, जबकि बाकी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी रह सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, ललितपुर और इनके आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर और रायबरेली में भी भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और जालौन समेत आसपास के इलाकों में भी झमाझम बारिश की पूरी संभावना जताई गई है।

यहां रहेगी गरज-चमक की संभावना

इसके साथ ही, कई जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इनमें सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी शामिल हैं। साथ ही, संत रविदास नगर, जौनपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर जिलों में भी ऐसी ही मौसम गतिविधियां देखी जा सकती हैं।

पश्चिमी यूपी के जिलों का मौसम

इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा और हाथरस में भी गरज के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। इसी प्रकार, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम विभाग ने बिजली चमकने और बादल गरजने की संभावना जताई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article