लखनऊ

UP Weather: यूपी में बरसात से मौसम खुशनुमा, पर बाढ़ से जूझ रहे 23 जिले; आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-August-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में 30 से ज्यादा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने और बादल गरजने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Image

यूपी में बारिश का अलर्ट (AI Image)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-August-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून मेहरबान बने हुए हैं। सहारनपुर से गोरखपुर तक झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से गर्मी से राहत बनी हुई है, मौसम भी सुहावना है। लेकिन नदी किनारे स्थित इलाकों के लिए ये बारिश आफत बनी हुई है। कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या जैसे शहरों में निचले इलाके बाढ़ से प्रभावित है। कई लोगों के घर बाढ़ में डूबे हुए हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा राहत कार्य लगातार जारी है। यूपी में बारिश का सिलसिला अगले 72 घंटों तक जारी रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि आज यूपी के किन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है:

यूपी के किन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत , लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, अमरोहा, मेरठ और शामली।

इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और बाराबंकी।

बाढ़ की चपेट में ये जिले

अयोध्या, बहराइच,फरुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, लखामपुर खीरी, मेरठ, मुरादाबाद, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, बिजनौर, बदायूं, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, जालौन, कासगंज, उन्नाव और वाराणसी

पानी से लबालब हुई सड़के

यूपी में सोमवार को भी कई शहरों में बारिश दर्ज की गई। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी बारिश दर्ज की गई। जिसके कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। गोरखपुर में भी जोरदार बारिश हुई। जिससे सड़के पानी से लबालब भर गईं। सीतापुर में भी बारिश के कारण लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार नहीं हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article