लखनऊ

UP Weather: यूपी में थमी बारिश, अब सुबह-शाम ठंडक का एहसास; जल्द पूरी तरह से विदा लेगा मानसून

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-October-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में जल्द ही बचे हुए हिस्सों से मानसून की विदाई होने वाली है। बारिश की गतिविधियां भी अब थम चुकी है। आने वाले दिनों में भी बारिश के कोई आसार नहीं हैं। फिलहाल प्रदेश में सुबह और रात के समय हल्की ठंड होने लगी है।

Image

यूपी में आज मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-October-2025: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम चुका है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप निकल रही है। लेकिन सुबह और रात में हल्की ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। मानसून भी यूपी के शेष हिस्सों से विदाई ले रहा है। 10 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वांचल के बलिया, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और गाजीपुर जिले को छोड़कर ज्यादातर हिस्सों से विदा हो चुका है। बचे हुए जिलों से भी अगले 48 घंटों में मानसून के लौटने की परिस्थितियां बन रही हैं।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान कहीं भी किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। यूपी में 16 अक्तूबर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस अवधि में बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। दिन में तेज धूप निकलेगी। हालांकि सुबह और रात के समय मौसम में हल्की ठंडक का एहसास होगा।

यूपी में इस मानसून कितनी बारिश हुई

आईएमडी के अनुसार यूपी में मानसूनी सीजन में 1 जून से 30 सितंबर तक सामान्य से 6 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। इस दौरान 746.2 मिमी की जगह 701.6 मिमी बारिश पूरे प्रदेश में हुई। इस अवधि में पूर्वी यूपी में औसत से 17 फीसदी कम 666 मिमी बारिश हुई। वहीं पश्चिमी हिस्से में सामान्य से 12 फीसदी अधिक 752.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। फिलहाल पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना लगभग समाप्त हो चुकी है। आगामी एक सप्ताह में बारिश होने का कोई पूर्वानुमान नहीं है। तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article