लखनऊ

UP Ka Mausam 09-Sep-2025: यूपी में कहीं तेज धूप, तो कहीं बरस रहे बदरा... उमस वाली गर्मी बढ़ी, इस दिन होगी राहत की बारिश

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09-Sep-2025 लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में मौसम एक बार फिर बदलने के लिए तैयार है। बीते कुछ दिनों से तेज धूप के साथ हल्की बारिश हो रही है, जिससे उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब लोगों को उमस और गर्मी से राहत देने के लिए फिर बारिश होने वाली है। आगामी तीन दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

यूपी में मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदली हुई है। कहीं तेज धूप खिली हुई है तो वहीं कहीं छिटपुट बारिश दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही कई जिले ऐसे हैं, जहां धूप खिलने के साथ ही बारिश हो जा रही है। लेकिन यह बारिश भी कुछ मिनट होकर रुक जा रही है, जिसके बाद उमस और बढ़ जा रही है, जिससे चिपचिपी गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन यह मौसम भी एक दिन का ही मेहमान है, क्योंकि कल यानी 10 सितंबर से लोगों को गर्मी से फिर राहत देने के लिए बारिश जो होने वाली है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 सितंबर से प्रदेश में एक बारिश भारी बारिश का दौर शुरू होगा और तीन दिन तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल।

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में मंगलवार यानी आज कई इलाकों में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज कुशीनगर, गोरखपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, जैनपुर, गाजीपुर, देवरिया, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बहराइच, गोरखपुर और श्रावस्ती, में हल्की गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

कल से फिर शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 10 सितंबर से यूपी में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। IMD के अनुसार, 10 सितंबर को यूपी के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश होगी। 11 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश दर्ज की जाएगी। इसके बाद 12-13 सितंबर को भी प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि 10 से 13 सितंबर तीन दिन तक यूपी में जोरदार बारिश होगी और इससे मौसम सुहावना हो जाएगा। उमस वाली गर्मी से भी राहत मिलेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article