लखनऊ

UP Ka Mausam 08-Sep-2025: उमस और गर्मी से बेहाल हुए यूपी के लोग, 11 सितंबर से बरसेंगे झमाझम मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-Sep-2025 लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से छिटपुट बारिश हो रही है, जिससे तापमान में वृद्धि के साथ उमस भी बढ़ने लगी है। बारिश में कमी आने से यूपी के लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन गर्मी से राहत देने के लिए जल्द एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में तीन दिन झमाझम बरसेंगे मेघ (फोटो - Canva)

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बीते दिन बारिश में कमी आई थी, जिससे उमस बढ़ी और लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। आगामी दो दिन और यूपी के लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा। लेकिन, यह उमस भरी गर्मी यूपी के लोगों को अधिक दिन नहीं सता पाएगी, क्योंकि आने वाले दिनों में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तीन दिन झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज और आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश का मौसम।

आज कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बारिश की बौछार होने की संभावना है। लेकिन इस संबंध में किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश की कमी होने से प्रदेश में उमस बढ़ने लगी है। छिटपुट बारिश से उमस से राहत नहीं मिलेगी। इससे उमस और बढ़ जाएगी। यूपी में आज दोपहर के समय तेज धूप खिली रहेगी और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।

यूपी में सताएगी उमस वाली गर्मी

आईएमडी कि रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में 8 से 10 सितंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होगी। उसके अलावा अधिकांश हिस्सों में उमस बढ़ने से चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

तीन दिन बारिश का अलर्ट

बीते कुछ दिनों से यूपी में चिपचिपी गर्मी का सितम जारी है। उमस और गर्मी से राहत देने के लिए 11 सितंबर को बदरा बरसेंगे इसका अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो 11, 12 और 13 सितंबर यानी तीन दिन उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में जोरदार बारिश होगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम एक बार फिर सुहावना और खुशनुमा हो जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article