लखनऊ

UP Schools Closed: यूपी में स्कूल की बदल गई टाइमिंग, इन जिलों में छुट्टी का भी ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 10:46 AM IST

UP School & Colleges Closed Today News in Hindi 2022: उत्तर प्रदेश में लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद, अयोध्या, नोएडा, बदायूं, बिजनौर, अलीगढ़ सहित प्रमुख जिलों में स्कूल को लेकर नई टाइमिंग जारी हुई है।

Image

शीतलहर और ठंड का यूपी में प्रकोप, कई स्कूल बंद

UP School & Colleges Closed Today News in Hindi 2022: उत्तर भारत में शीत लहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। ऐसे शीतलहर का सबसे ज्यादा प्रकोप बच्चों पर पड़ रहा है। बढ़ती ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 8 वीं कक्षा तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जबकि कई जिलों में स्कूल की टाइमिंग बदल दी गई है। तो आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद सहित प्रमुख जिलों में स्कूल को लेकर क्या आदेश जारी हुए हैं..

लखनऊ: लखनऊ जिला प्रशासन ने शीतलहर को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक खोलने के आदेश जारी किये हैं। यानी अब आठवीं तक के बच्चों की सुबह की कड़ाके की ठंड में जाने की जरूरत नहीं होगी। नए नियम अगले आदेश तक जारी रहेंगे।

वाराणसी: वाराणसी में सभी स्कूल सुबह 10 बजे से खोले जाएगें। और उनमें 3 बजे तक ही पढ़ाई होगी। उसके बाद छुट्टी कर दी जाएगी

मेरठ: मेरठ के जिलाधिकारी ने बच्चों के स्कूल 1 जनवरी 2023 तक बंद रखने के निर्देश दिया है। नए निर्देश के मुताबिक 27 दिसंबर से कक्षा 1 से 12वीं क्लास तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

अयोध्या: अयोध्या में भी स्कूल की टाइमिंग बदल दी गई है। अब अयोध्या जिले में स्कूल 10 बजे से 3:30 बजे तक खुलेंगे।

गौतमबुद्ध नगर: गौतमबुद्ध नगर यानी नोएजा में भी शीत लहर को देखते हुए स्कूल की टाइमिंग सुबह 9 बजे से कर दी गई है।

बिजनौर: बिजनौर में सीबीएसई और आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले में 26 दिसंबर से 28 दिसंबर 2022 तक आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। जबकि 9वीं से 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे।

आगरा:आगरा में नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिले में 27 और 28 दिसंबर को स्कूलों में अवकाश रहेगा। जबकि कक्षा 9 से 12 वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे और 3 बजे बंद होंगे।

बदायूं: बदायूं जिले में 26 दिसंबर से 28 दिसंबर 2022 तक आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। जबकि 9वीं से 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे।

बरेली,अलीगढ़, पीलीभीत: अलीगढ़ और पीलीभीत जिसमें में 28 दिसंबर तक 8 वीं तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। जबकि शाहजहांपुर में 30 दिसंबर तक स्कूल बंद रखे जाएंगे।

गाजियाबाद: गाजियाबाद में ठंड को देखते हुए स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है, अब जिले में स्कूल 10 बजे से खुलेंगे और छुट्टी 3 बजे होगी।

झांसी: झांसी में जिला प्रशासन ने छात्रों के स्कूल का समय बदल दिया है। जिले में कक्षा एक से 8 तक के छात्रों का समय बदल दिया है अब सुबह 10 बजे 3 बजे तक खुलेंगे

प्रयागराज: इसी तरह प्रयागराज में सुबह 9 बजे से 3 बजे तक स्कूल खुलेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article