UP School Closed News Today in Hindi 2022: गुजरते साल के साथ कड़ाके की ठंड ने भी दस्तक दे दी है। बदलते मौसम की वजह से काम अस्त व्यस्त हुआ है। वहीं, कई राज्यों में ठंड के चलते हादसों की खबर भी सामने आ रही है। यूपी के लखनऊ समेत देशभर के कई जिलों में हल्की बारिश के बाद ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अभी शीतलहर और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में यूपी के दो जिलों में स्कूलों में छुट्टयों का ऐलान कर दिया गया है।
यूपी स्कूल
UP Winter Vacation 2022: कब तक बंद रहेंगे स्कूल
बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने बढ़ती ठंड की वजह से सीबीएसई और आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को बंद करने का नोटिस जारी किया है। स्कूल 26 दिसंबर से 28 दिसंबर 2022 तक बंद थे। हालांकि, 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्कूल चलते रहेंगे। इसी तरह बदांयू में भी मौसम के बदलते मिजाज की वजह से 26 दिसंबर से 28 दिसंबर 2022 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया था। वहीं, गाजियाबाद जिला प्रशासन ने कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 12 जनवरी 2023 तक बंद रखने का आदेश दिया था। अब मौसम के मिसाज की मानें तो साल के अंत या नए साल की शुरुआत में डीएम की तरफ से अवकाश की घोषणा या छुट्टियों को बढ़ाया जा सकता है।
UP School Closed: कहां बदली गई स्कूल की टाइमिंग
यूपी में ठंडी की छुट्टियों को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, स्कूल की टाइमिंग में जरूर बदलाव हुआ है। लखनऊ में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। जबकि, अयोध्या में स्कूल का समय बदलकर 10 बजे से 3:30 बजे तक कर दिया गया है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर में स्कूल की टाइमिंग सुबह 9 बजे से कर दी गई है।
School Closed 2022: ठंड का बढ़ता प्रकोप
यूपी ही नहीं बल्कि देशभर में ठंड का प्रकोप देखा जा सकता है। राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए ठंडी का अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम कि स्थिति को देखते हुए विंटर वैकेशन की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।
